बरेली : कोतवाली थाना क्षेत्र में किन्नरो का शगुन एक महिला किन्नर बनकर कर ले आई। जब इस बात का पता किन्नरो को चला तो वह अपना शगुन उस महिला से मांगने पहुंचे। इस दौरान किन्नरो का आरोप हैं उस महिला ने अपने पति समेत अज्ञात के साथ मिलकर किन्नरो की पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने किन्नरों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की। किन्नरो ने इसके बाद एसएसपी कार्यालय की ओर रुख कर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी को शिकायती पत्र में थाना किला मुरावपुरा गढ़ी चौकी निवासी मुस्कान किन्नर नें बताया कि वों अपने साथियों के साथ कोतवाली क्षेत्र में जज कॉलोनी में अपना शगुन लेने गईं थी। वहां जाकर उनके ग्रुप को बताया गया कि यहां से पहले की नकटिया क्षेत्र के कुछ किन्नर अपना शगुन ले गए हैं। जिस पर मुस्कान किन्नर अपने ग्रुप के साथ उस किन्नर के घर पहुंचे। पता चला वह महिला है और किन्नरो के ग्रुप के साथ जाकर उनका शगुन ले आई।
इस पर मुस्कान किन्नर नें एतराज जताते हुए शगुन की रकम पर अपना भी हक़ जताया। इस दौरान आरोप हैं गुस्साई महिला नें अपने पति व ममता,मुन्नी, निशा, गोपाल विक्रम मुकेश समेत अन्य अज्ञात के सात मिलकर मुस्कान, मनोज, सोफिया, नंदनी किन्नरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरो की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं एसएसपी ऑफिस पहुंची मुस्कान किन्नर ने आरोप लगाया है महिला व उसके अन्य साथियों की मारपीट की वजह से किन्नर नंदिनी के कान का पर्दा फट गया, मनोज सोफिया पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।इसके अलावा आरोपियों ने उनके गले की चैन भी उतार ली। मुस्कान किन्नर ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Author: newsvoxindia
Post Views: 220




